Coal Ministry: कोयला मंत्रालय ने सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम पोर्टल पर माइन ओपनिंग परमिशन मॉड्यूल लॉन्च किया

Ministry of Coal launches Mine Opening Permission Module on Single Window Clearance System Portal

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और डिजिटल रूप से सक्षम अर्थव्यवस्था के विजन के अनुरूप, कोयला मंत्रालय ने सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम (एसडब्ल्यूसीएस) पोर्टल पर माइन ओपनिंग परमिशन (खदान खोलने की अनुमति) मॉड्यूल लॉन्च किया है। कोयला मंत्रालय में सचिव श्री विक्रम देव दत्त ने 7 नवंबर 2024 को नए मॉड्यूल का उद्घाटन किया। इस परिवर्तनकारी पहल का उद्देश्य कोयला खदानों को खोलने के लिए अनुमोदन की प्रक्रिया को सरल और तेज करना है। डिजिटल सॉल्यूशंस का दोहन करते हुए, यह मॉड्यूल पारदर्शिता बढ़ाता है, दक्षता में सुधार करता है और प्रसंस्करण में लगने वाले समय को कम करता है। यह कदम कारोबारी सुगमता को पर्याप्त रूप से बढ़ावा देता है, अधिक निवेश-अनुकूल वातावरण बनाता है और तेजी से अनुमोदन का समर्थन करता है। यह नया मॉड्यूल कोयला क्षेत्र के विकास को गति देगा, इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। साथ ही, यह मॉड्यूल देश के आत्मनिर्भरता और सतत विकास के विजन में योगदान देगा।

Related Articles

Back to top button