India और बांग्लादेश एक-दूसरे के मछुआरों को रिहा करेंगे

India और बांग्लादेश ने द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बीच बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वे एक-दूसरे की हिरासत में मौजूद मछुआरों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
बांग्लादेश द्वारा यह कहे जाने के कुछ ही समय बाद कि वह पांच जनवरी को 95 भारतीय मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को सौंप देगा, भारत ने कहा कि वह उसी दिन 90 बांग्लादेशी मछुआरों को रिहा कर देगा।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों के मछुआरा समुदायों की मानवीय और आजीविका संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए मछुआरों और उनकी नावों को छोड़ने का फैसला लिया गया है।

Related Articles

Back to top button