Suicide Crime: ब्लैकमेलिंग व दुष्कर्म से आहत युवती ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

Hurt by blackmailing and rape, the girl committed suicide by drinking pesticide, the accused youth arrested

भीलवाड़ा के बीगोद थाना क्षेत्र में दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने पर युवती द्वारा कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने के मामले में थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित अनिल धाकड़ पुत्र रामचंद्र (19) निवासी मेहताजी का खेड़ा, बीगोद थाना को गिरफ्तार कर लिया। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 15 अक्टूबर को युवती के पिता ने रिपोर्ट दी थी कि आरोपित अनिल धाकड़ पिछले एक साल से उसकी पुत्री को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था। इससे परेशान होकर उसकी पुत्री ने कीटनाशक पी लिया और उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। संवेदनशील घटना में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारसमल जैन व सीओ बाबूलाल विश्नोई के सुपरविजन व थानाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आसूचना संकलन, मुखबिर सूचना व तकनीकी जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर दबिश देकर आरोपित अनिल धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button