Viral: शोभिता धुलिपाला ने शेयर किया बोल्ड लुक, तस्वीरें इंटरनेट पर हो रहीं वायरल

Sobhita Dhulipala shared bold look, pictures are going viral on the internet

मुंबई, 27 अगस्त (वेब ​​वार्ता)। लोरियल के लिए बैकग्राउंड मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सोभिता धुलिपाला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही उन्होंने साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य से सगाई की है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका स्टनिंग अवतार देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

वेब सीरीज द नाइट मैनेजर में एक्टर अनिल के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली एक्ट्रेस सोभिता धुलिपाला आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बता दें कि एक्ट्रेस आए दिन किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य से सगाई की है, जिसके बाद वो लाइमलाइट में आ गईं। हाल ही में एक्ट्रेस सोभिता धुलिपाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जबरदस्त पोस्ट शेयर किया है। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड और कातिलाना अंदाज देख फैंस दीवाने हो गए हैं। बता दें कि एक्ट्रेस जब भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं तो फैंस उनकी तस्वीरों पर बेहद प्यार बरसाते हैं। हालांकि, इन फोटोज में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस सोभिता धुलिपाला ने व्हाइट कलर की स्लीवलेस ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो कैमरे के सामने एक के बाद एक कातिलाना पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस सोभिता धुलिपाला ने अपने बालों को स्टाइलिश लुक में बांधकर और साथ ही न्यूड मेकअप करके अपने लुक को पूरा किया है। आपको बता दें कि सोभिता सोशल मीडिया लवर हैं और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

Related Articles

Back to top button