खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की संसद हाजिरी पर सरकार मौन; हाईकोर्ट में खुलासा अब तक ‘हां या ना’ भी तय नहीं

खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की संसद के बजट सत्र में शामिल होने की याचिका पर पंजाब सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान यह खुलासा हुआ, जिस पर अदालत ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में हैं और एक निर्वाचित सांसद के रूप में अपनी संवैधानिक भूमिका निभाने की मांग कर रहे हैं।

यह जानकारी अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल जैन ने मुख्य न्यायाधीश शील नागू की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष दी, जब अदालत अमृतपाल सिंह की तीसरी निवारक हिरासत आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी।इस मामले में बहस जारी है ।सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि अमृतपाल सिंह 23 मार्च 2023 से राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरंतर हिरासत में हैं और अब भी जेल में बंद हैं, जबकि वे एक निर्वाचित सांसद हैं।

Related Articles

Back to top button