‘महान नेता, युद्धों से रहते दूर’, पीएम मोदी के मुरीद हुए राष्ट्रपति ट्रंप

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुरीद हैं। उन्होंने कहा कि मोदी “महान नेता” हैं और वह “युद्धों से दूर रहते हैं। यह पूछे जाने पर कि वह किस नेता के सर्वाधिक तारीफ करते हैं तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का नाम लिया।

फ्रांस में हुए जी7 समिट से लौटने के कुछ ही समय बाद एक्सियोस को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, मोदी बहुत अच्छे हैं। वे युद्धों से दूर रहते हैं, जो कि समझदारी है। वे 1.5 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। असल में भारत सबसे बड़ा देश है। मोदी बेहतरीन नेता हैं और हम उनके साथ काफी व्यापार करते हैं, लेकिन अब हम निष्पक्ष व्यापार करते हैं।

Related Articles

Back to top button