तमिलनाडु में महिला कॉन्स्टेबल के साथ गैंगरेप, बॉयफ्रेंड सहित तीन गिरफ्तार

चेन्नई। तमिलनाडु के शिवगंगा में पुलिस ने शनिवार को एक 30 साल की महिला के कॉन्स्टेबल के साथ शुक्रवार रात हुए कथित गैंगरेप के मामले में तीन लोगों को गिफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शिवगंगा के थूथई निवासी डी. रॉबिन, शिवगंगा के सिथलंगुडी निवासी पी. महाराजा और सिथलंगुडी निवासी के. हरीश राजन के तौर पर हुई है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता, जो शिवगंगा में आर्म्ड रिजर्व में कॉन्स्टेबल है, शुक्रवार को अपनी ड्यूटी के बाद बॉयफ्रेंड रॉबिन के साथ डिनर पर गई थी। डिनर के बाद, रॉबिन पीड़िता को एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां दोनों के बीच आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बने।

Related Articles

Back to top button