‘गुजरात बनेगा खालिस्तान…’, अहमदाबाद और वडोदरा के 30 ज्यादा स्कूलों को ईमेल से मिली धमकी
गुजरात में अहमदाबाद और वडोदरा सहित 30 से अधिक स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी में ‘गुजरात को खालिस्तान बनाने’ और स्कूलों में विस्फोट करने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक और खोजी दस्ते मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर कई स्कूलों को खाली कराकर बच्चों को घर भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अहमदाबाद के मकरबा स्थित डीएवी इंटरनेशनल स्कूल, वस्त्रापुर स्थित एशिया स्कूल और सैटेलाइट क्षेत्र में स्थित ए-वन स्कूल को धमकी भरे इमेल मिले हैं। इसके अलावा, निरमा विश्वविद्यालय को भी इसी तरह की धमकी मिली है। इसमें लिखा था, “गुजरात को खालिस्तान बना देंगे और स्कूल में विस्फोट होगा।”





