भारतीय टीम अपनी तैयारियों को परखेगी, इंग्लैंड को घर में धोना चाहेगी ‘हरमन ब्रिगेड’
चेंसफोर्ड (ब्रिटेन)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले महीने होने वाले महिला टी-20 विश्व कप के लिए अपनी अंतिम तैयारी के तौर पर गुरुवार से शुरू हो रही तीन मैच की सीरीज में मेजबान इंग्लैंड के विरुद्ध अपनी निरंतरता दोबारा हासिल करने और सर्वश्रेष्ठ टीम संयोजन तय करने की कोशिश करेगी।
टी-20 विश्व कप 12 जून से शुरू हो रहा है और इस वैश्विक टूर्नामेंट को देखते हुए हरमनप्रीत कौर की टीम के लिए यह दौरा और भी ज्यादा अहम हो जाता है। भारतीय टीम ने पिछले एक साल में कई बार शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन लगातार लय बनाए रखने में उसे संघर्ष करना पड़ा है।





