‘जब रोहित-विराट वनडे छोड़ देंगे’, भारतीय दिग्‍गज ने ODI के भविष्य पर जताई चिंता

रविचंद्रन अश्विन ने अपने चैनल में कहा कि 2027 विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट का भविष्य क्या होगा, इसको लेकर मैं निश्चित नहीं हूं। मैं इसे लेकर थोड़ा चिंतित हूं। मैं विजय हजारे ट्रॉफी देख रहा हूं, लेकिन जिस तरह मैंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी देखी, उसी तरह इसे देख पाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

विराट और रोहित की विजय हजारे ट्रॉफी में भागीदारी को लेकर काफी चर्चा रही लेकिन अश्विन का मानना है कि बढ़ती हुई टी-20 लीग और टेस्ट क्रिकेट की अपनी अलग अहमियत के चलते वनडे प्रारूप के लिए जगह लगातार कम होती जा रही है।

Related Articles

Back to top button