रात में खाया भारी खाना शरीर में बन रहा है जहर? जानें खाने के टाइम और डाइजेशन का पूरा साइंस
नई दिल्ली। आपको भी यह सुनकर हैरानी होती होगी कि एक ही तरह की कैलोरी लेने का असर सुबह और शाम अलग कैसे हो सकता है? सुबह जहां हैवी नाश्ता खाने की सलाह दी जाती है, वहीं रात को दलिया या खिचड़ी जैसा लाइट भोजन करने की। आखिर ऐसा क्यों है कि कैलोरी में एक समान होने के बावजूद खाने का समय उसे पचना आसान या कठिन बना देता है।

आपका शरीर भी चलता है घड़ी की टिक-टिक पर
सुबह के समय आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और दिन ढलते ही इसकी स्पीड कम होने लगती है। इसलिए सुबह कुछ भी हैवी खा लेने के बावजूद वह आसानी से पच जाता है और हॉर्मोन्स बैलेंस रहते हैं। रात में ऐसा करने पर स्लो मेटाबॉलिज्म की वजह से कैलोरी भी धीरे-धीरे बर्न होती है।




