AI मॉडल ‘माइथोस’ से बैंकिंग सुरक्षा पर खतरा, वित्त मंत्री ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एंथ्रोपिक्स के AI मॉडल ‘माइथोस’ से बैंकिंग सुरक्षा को संभावित खतरे पर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में बैंकों को साइबर सुरक्षा मजबूत करने और ग्राहकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सभी बैंकों को साइबर सुरक्षा से बचने व ग्राहकों के डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय करने का निर्देश दिया गया। एंथ्रोपिक्स का माइथोस एक ऐसा एआई माडल है जो किसी भी को¨डग को देखकर यह बता सकता है कि इसे कैसे हैक किया जा सकता है या इसमें सेंध कैसे लगाई जा सकती है।





