गाजा में मानवीय सहायता देने वाले समूहों पर अंकुश लगाएगा इजरायल, पश्चिमी देशों ने स्थिति बिगड़ने पर जताई चिंता

इजरायल 2026 से गाजा में डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स सहित दो दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय मानवीय संगठनों के संचालन पर रोक लगाएगा। इजरायल का आरोप है कि इन समूहों ने नए नियमों का पालन नहीं किया। पश्चिमी देशों ने गाजा की बिगड़ती मानवीय स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है और इजरायल से गैर-सरकारी संगठनों को काम करने देने का आग्रह किया है।

लेकिन मानवीय संगठन इजरायल के आंकड़ों पर सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि 20 लाख से ज्यादा लोगों वाले इस तबाह फलस्तीनी इलाके में और ज्यादा मदद की सख्त जरूरत है।

इसी बीच, मंगलवार को इजरायल ने कहा कि वह नए नियमों के अनुपालन में विफल रहने के कारण गाजा पट्टी में काम करने वाले डाक्टर्स विदाउट बार्डर्स सहित दो दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय मानवीय संगठनों का संचालन 2026 से रोक देगा। उधर, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, जापान, नार्वे, स्वीडन और स्विट्जरलैंड ने कहा कि गाजा में मानवीय स्थिति का बिगड़ना गंभीर चिंता का विषय है।

Related Articles

Back to top button