जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में एवलांच, कई होटलों को नुकसान; Video में दिखा भयावह मंजर
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग स्थित सरबल में मंगलवार देर रात भीषण हिमस्खलन हुआ। बर्फीले तूफान ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसका भयावह मंजर सीसीटीवी में कैद हो गया। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन भारी नुकसान की आशंका है। सोमवार रात से लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया था।

हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी व्यक्ति के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन वीडियो देखकर यह उम्मीद लगाई जा सकती है कि इससे काफी नुकसान होने की संभावना है।




