स्विस रिजॉर्ट अग्निकांड: 40 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल; मातम में बदला नया साल

स्विट्जरलैंड के क्रैंस मोंटाना में नए साल के जश्न के दौरान एक स्की रिजॉर्ट में भीषण आग लग गई। इस दुखद घटना में लगभग 40 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए, जिनमें कुछ विदेशी भी शामिल हैं। आग ‘ली कांस्टेलेशन’ बार में लगी, जिसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अधिकारियों ने इसे हमला नहीं, बल्कि एक हादसा बताया है। जांच जारी है और मृतकों की पहचान की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि यह हमला नहीं, बल्कि हादसा लग रहा है। जानकारी के अनुसार, रिजार्ट के ”ली कांस्टेलेशन” नामक बार में स्थानीय समयानुसार रात करीब 1.30 बजे आग लग गई।

पुलिस ने क्या बताया?
स्विस पुलिस के अनुसार इसमें दसियों लोगों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस ने मृतकों की संख्या बताने से इन्कार कर दिया। लेकिन पड़ोसी देश इटली के विदेश मंत्रालय ने स्विस पुलिस के हवाले से करीब 40 लोगों के मारे जाने की बात कही है। घायलों की संख्या इतनी अधिक थी कि क्षेत्रीय अस्पताल का आइसीयू और ऑपरेशन थियेटर जल्द ही भर गया था।

Related Articles

Back to top button