दिल्ली में सफाई कर्मचारी की मौत पर जीटीबी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन, आप विधायकों ने रोड किया जाम
दिलशाद गार्डन में नाले की सफाई के दौरान राहुल नामक कर्मचारी की मौत के बाद जीटीबी अस्पताल के बाहर परिजनों और आप विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली सरकार से मुआवजे और सुरक्षा उपकरण न देने वाले ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की, आरोप लगाया कि बिना सुरक्षा के सफाई करवाई जा रही थी।

परिवार ने मांग कि परिवार को दिल्ली सरकार मुआवजा दे। बिना सुरक्षा उपकरण दिए नाले की सफाई करवाने के आरोप में ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने के बाद लोग सड़क से हटे।




