नोएडा एयरपोर्ट से गाजियाबाद के उद्योग भरेंगे उड़ान, सिर्फ 40 से 50 मिनट में तय होगी दूरी

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुभारंभ से गाजियाबाद में खुशी का माहौल है, जिससे जिले के उद्योगों को नई गति मिलेगी। गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए नमो भारत ट्रेन प्रस्तावित है, जिसकी डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है।

लोग अब दिल्ली के आइजीआई एयरपोर्ट के साथ-साथ नोएडा एयरपोर्ट से भी उड़ान भर सकेंगे। गाजियाबाद मुख्य रूप से इंजीनियरिंग और विनिर्माण उद्योगों का केंद्र है। यहां इंजीनियरिंग गुड्स, ऑटोमोबाइल पार्ट्स और धातु उत्पादों के लिए विश्व प्रसिद्ध उद्योग हैं। जिले में रोल्स, गियर, शाफ्ट, चीनी मिल की मशीनरी, लिफ्ट, पेंट, टेक्सटाइल और इलेक्ट्रिक केबल जैसे प्रमुख उद्योग स्थित हैं।

Related Articles

Back to top button