पहले की हत्या फिर कान-नाक काटकर लूटे गहने, गुजरात में दिल दहलाने वाला हत्याकांड
गुजरात के मेहसाना जिले के इंद्राद गांव में 54 वर्षीय शारदाबेन ठाकोर की हत्या कर उनके कान से सोने के आभूषण लूट लिए गए। आरोपी ने शव को नींबू के पेड़ के नीचे दफना दिया था।
महिला की हत्या कर सोने के गहने लूटे
20 मार्च को शारदाबेन अपने घर से चारे के लिए निकलीं थीं, इसके बाद से वह लापता थीं। परिवारवालों ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो पता चला कि वह सविता अमृत फार्म में घुसीं लेकिन बाहर नहीं निकलीं। परिवार की शिकायत पर मेहसाना लोकल क्राइम ब्रांच और नंदासन पुलिस ने छानबीन शुरू की।





