UPSC में पटियाला की बेटी की मेहनत रंग लाई; सिमरनदीप कौर ने देश में हासिल किया 15वां रैंक

पटियाला की सिमरनदीप कौर ने सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 15वां रैंक हासिल किया। खालसा कॉलेज से पढ़ाई करने वाली सिमरनदीप की सफलता पर कॉलेज प्रशासन ने गर्व जताते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बताया।

सिमरनदीप कौर ने अपनी उच्च शिक्षा पटियाला के खालसा कॉलेज से प्राप्त की है। उन्होंने यहां से राजनीति विज्ञान (पॉलिटिकल साइंस) विषय में स्नातक और उसके बाद स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था और उसी दिशा में लगातार मेहनत करती रहीं।

Related Articles

Back to top button