होली 2026: अमृतसर-अयोध्या धाम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

होली के अवसर पर उत्तर रेलवे ने अमृतसर से अयोध्या धाम के बीच 5 और 7 मार्च 2026 को स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी और यात्रियों को राहत देगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष ट्रेन अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। अमृतसर से अयोध्या धाम के लिए यह ट्रेन 5 मार्च 2026 को रवाना होगी, जबकि वापसी में अयोध्या धाम से अमृतसर के लिए 7 मार्च 2026 को चलेगी। दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा संचालित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button