पंजाब से सुरक्षा हटते ही केंद्र ने राघव चड्ढा को दी जेड प्लस सिक्योरिटी
पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लेने के तुरंत बाद केंद्र ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा प्रदान की है। यह निर्णय आईबी की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है और इसमें अर्धसैनिक बल तैनात होंगे।
सूत्रों के अनुसार, राघव चड्ढा को दिल्ली और पंजाब दोनों जगह पर यह उच्चस्तरीय सुरक्षा दी जाएगी। उनकी सुरक्षा में अब अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। यह निर्णय इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट और गृह मंत्रालय के आकलन के आधार पर लिया गया है।





