अबूधाबी से पेट में लाया 135 ग्राम सोना, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा; पोटी से निकला 3 कैप्सूल
अहमदाबाद कस्टम्स विभाग ने अबूधाबी से आए एक यात्री को एयरपोर्ट पर पकड़ा, जिसने अपने पेट में 135 ग्राम सोना निगल रखा था। डॉक्टरों ने मल त्याग के जरिए उसके पेट से तीन बेलनाकार कैप्सूल में छिपा 24 कैरेट का सोना निकाला।

सोने को निकालने के लिए कस्टम विभाग ने संदिग्ध को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मल त्याग के जरिए उसके पेट से 135 ग्राम सोना निकाला। स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिम को देखते हुए उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद यात्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।




