विनय महाजन मीरा भायंदर :- महानगरपालिका अधिकारियों और ठेकेदारों को सांठगांठ के चलते 500 करोड़ का भ्रष्टाचार किए जाने का गंभीर आरोप भाजपा नेता रवि व्यास ने लगाया है। ऐडवोकेट रवि व्यास के अनुसार इस मामले की सही मायनो में जांच की गई तो भ्रष्टाचार की रकम कही अधिक हो सकती है।व्यास की माने तो शहर के कचरा व्यवस्थापन और साफ सफाई के टेंडर में नियमों को ताक पर रखकर ग्लोबल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी और कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को ठेका दिया गया जिसमे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ और आमजनता के द्वारा भरे जाने वाले टैक्स को बर्बाद किया गया। इस टेंडर का एस्टीमेट बढ़ाया गया और बिना निविदा पक्रिया का पालन करते हुए सिर्फ एक कंपनी को फायदा पहुँचाने के लिए अधिकारियो ने सोची समझी साजिश के तहत इस भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। उन्होंने बताया की किस तरह कंपनी अपने कर्मचारियों का हक़ मारकर मोटा मुनाफा कमा रही है और उसका एक हिस्सा अधिकारियो को दिया जा रहा है। रवि व्यास ने मांग की कि तत्काल प्रभाव से कंपनी का टेंडर रद्द कर जिम्मेदार अधिकारियो के खिलाफ एंटीकरप्शन ब्यूरो से जाँच करवाईं जाए। व्यास ने इन सभी मामलों की शिकायत उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित संबंधित अधिकारियों से की है। व्यास ने भ्रष्टाचार के सबूतों को उपमुख्यमंत्री कार्यालय को सौप दिया है जिससे संभावना व्यक्त की जा रही है की आनेवाले दिनों में एक बड़ी कारवाई हो सकती है।