एआई समिट से पर्यटन उद्योग में उछाल की आस, दिल्ली समेत आस-पास के राज्यों में 30% तक बढ़ोतरी की उम्मीद
एआई समिट के कारण दिल्ली और आसपास के पर्यटन राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों में 30% तक वृद्धि की उम्मीद है। 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि आ रहे हैं, जिनमें से कई अयोध्या के राम मंदिर, जयपुर, ऋषिकेश और आगरा जैसे स्थलों का भ्रमण करेंगे। यह समिट भारत के पर्यटन उद्योग के लिए एक बड़ा अवसर है, क्योंकि विदेशी मेहमान 10-15 दिन रुकने की योजना बना रहे हैं।

बाहर से आ रहे प्रतिनिधि भी उत्सुक
विशेष बात कि राजस्थान के जयपुर, उत्तराखंड के ऋषिकेश व उत्तर प्रदेश के आगरा के साथ ही अयोध्या में भव्य रामलला का मंदिर भी पर्यटकों के पसंदीदा पर्यटन स्थल में शामिल है। इंडिजनस फेडरेशन टूरिजम एट्रीग्रिटी के संस्थापक शैलेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार, रामलला के दर्शन को न सिर्फ हिंदू बल्कि बाहर से आ रहे प्रतिनिधि भी उत्सुक हैं और उसे लेकर पूछताछ और बुकिंग बढ़ी है। उनके अनुसार, लोग मंदिर के वास्तुशिल्प, भव्यता को देखने के साथ सनातन संस्कृति को समझना चाहते हैं।




