पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का सराहनीय कार्य
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में तथा अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा श्री आर.के. गौतम एवं सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेंट्रल नोएडा श्री उमेश यादव के निकट पर्यवेक्षण में, सर्विलांस सेल सेंट्रल नोएडा व थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा गुम हुए 111 कीमती स्मार्टफोनों को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल/सर्विलांस की मदद से खोजकर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
दिनांक 02.03.2026 को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, ऑटो/टैक्सी, बसों, मेट्रो तथा अन्य स्थानों पर गुम हुए मोबाइल फोन, जिनकी गुमशुदगी सेंट्रल नोएडा जोन के विभिन्न थानों में दर्ज थी, को सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस कर उनके मालिकों को वापस सौंपा गया।
### मोबाइल गुम होने के प्रमुख कारण:
1. भीड़-भाड़ वाले बाजारों, सब्जी व फल मंडियों तथा साप्ताहिक बाजारों में खरीदारी के दौरान झुकने/बैठने पर मोबाइल गिर जाना।
2. यात्रा के दौरान ऑटो, टैक्सी, बस या मेट्रो ट्रेन में मोबाइल छूट जाना।
3. बाइक चलाते समय लोअर/पाजामा आदि की ढीली जेब में मोबाइल रखने के कारण ब्रेकर आने पर जेब से गिर जाना।
4. सार्वजनिक पार्कों में खेलते या व्यायाम करते समय मोबाइल भूल जाना।
5. शादियों/बारात में नृत्य करते समय मोबाइल गिर जाना या कार्यक्रम के बाद बारात घर में छूट जाना।
6. शराब के नशे में मोबाइल गिर जाना या कहीं भूल जाना।
7. बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में अत्यधिक भीड़-भाड़ के कारण मोबाइल गिरना या छूट जाना।
8. मंदिर, मस्जिद, चर्च एवं गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थलों पर मोबाइल भूल जाना।
9. बच्चों द्वारा गेम खेलते समय मोबाइल कहीं छोड़ देना।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा CEIR पोर्टल एवं सर्विलांस तकनीक के प्रभावी उपयोग से नागरिकों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें लौटाया गया, जिससे आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना और मजबूत हुई है।




