Mumbai: संपत्ति कर के भुगतान केंद्र अब शाम 6.15 बजे तक खुले रहेंगे
Property tax payment centers will now remain open till 6.15 pm
विनय महाजन
मीरा भयंदर नगर निगम ने संपत्ति कर संग्रह के लिए विभिन्न उपाय लागू किए है। अधिकतम संपत्ति कर संग्रह के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए मीरा भयंदर नगर निगम ने संपत्ति कर का भुगतान स्वीकार करने का समय बढ़ा दिया है। अब मीरा भयंदर शहर के सभी कर भुगतान केंद्र कार्यालय दिन मे सुबह 9.45 बजे से शाम 6.15 बजे तक जारी रहेगे
साथ ही, नागरिक साप्ताहिक अवकाश और सार्वजनिक अवकाश के दिन भी सुबह 9.45 बजे से शाम 4.00 बजे तक सभी कर भुगतान केंद्रों पर संपत्ति कर का भुगतान कर सकेंगे। यह आदेश दिनांकित 31/03/2024 तक लागू है और शहर के नागरिक छुट्टियों के दिन और अपने सुविधाजनक समय पर संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं।
मीरा भायंदर शहर के नागरिकों को संपत्ति कर का भुगतान करने के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं, और अब नगर निगम प्रशासन शहर के नागरिकों से कार्यालय समय में वृद्धि का लाभ उठाने और संपत्ति कर का भुगतान जल्द से जल्द करने की अपील कर रहा है।