अमृतसर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर हेरोइन की बड़ी खेप बरामद, आधी रात को ठिकाने लगाने की थी प्लानिंग; दोनों तस्कर फरार
अमृतसर पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर राजासांसी के ओठियां इलाके से हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है। बाइक पर सवार दो तस्कर 30-35 किलोग्राम हेरोइन को ठिकाने लगाने जा रहे थे। पुलिसकर्मियों को देख वे खेप छोड़कर फरार हो गए। आम आदमी पार्टी की माझा जोन इंचार्ज सोनिया मानवी ने मौके का दौरा किया। यह खेप पाकिस्तान से भेजी गई थी।

यह नशे की कंसाइनमेंट 30 से 35 किलो ग्राम के आसपास बताई जा रही है। घटना के बारे में पता चलते ही आम आदमी पार्टी की माझा जॉन की इंचार्ज सोनिया मानवी मौके पर पहुंच गई। पता चला है दो स्मगलर बाइक पर सवार होकर कच्चे रास्ते से निकल रहे थे।




