गणतंत्र दिवस 2026: पंजाब पुलिस के 24 अधिकारी कर्मचारी मुख्यमंत्री रक्षक व उत्कृष्ट पदक से सम्मानित होंगे
पंजाब सरकार ने गणतंत्र दिवस 2026 पर 24 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है। इनमें पांच को रक्षक पदक और 19 को उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा पदक मिलेगा। यह सम्मान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आतंकवाद से लड़ने और जनसुरक्षा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है। डीजीपी गौरव यादव ने इसे पुलिस बल के मनोबल के लिए महत्वपूर्ण बताया।

यह सम्मान राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आतंकवाद व संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई और जनता की सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जा रहे हैं। इस वर्ष मुख्यमंत्री रक्षक पदक से पांच पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें पीपीएस अधिकारी डीएसपी सुनाम ऊधम सिंह वाला हरविंदर सिंह के अलावा इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, हेड कांस्टेबल सुखमनप्रीत सिंह, एएसआई बलवीर चंद और सीनियर कांस्टेबल धरमपाल सिंह शामिल हैं। इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने जोखिम भरे हालात में कर्तव्य निभाते हुए नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की और पुलिस सेवा की गरिमा को ऊंचा रखा।




