हरियाणा में फिर से होंगे चुनाव! EVM से ही डाले जाएंगे वोट!
Haryana में होने वाले निकाय चुनावों की तारीखों के ऐलान को लेकर राज्य के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा है की इस महीने के आखिर तक मतदाता सूचियों का काम खत्म हो जाएगा। 28 जनवरी के बाद किसी भी दिन चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। इससे ये साफ़ हो गया है की हरियाणा के निकाय चुनाव अब दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद ही होंगे।
एक चरण में चुनाव-
चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने एक ही चरण में चुनाव करवाने की बात कही है। उन्होंने कहा है की दो चरणों में चुनाव करवाने में 2 महीने तक का समय लगता है, जिस से राज्य में होने वाले विकास कार्य प्रभावित होते है। बता दें चर्चा थी की निकाय चुनाव 2 चरणों में करवाए जाएंगे।
रा नहीं हुआ है वार्डबंदी का काम
सिंह ने बताया कि अब तक राज्य में 27 नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में मतदाता सूचियां फाइनल हो चुकी हैं। बची हुई 7 नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में अभी यह काम चल रहा है। कई जिलों में नई वार्डबंदी का काम चल रहा है, जिस कारण मतदाता सूची फाइनल करने में देरी हो रही है। रोहतक और हिसार नगर निगमों में 15 जनवरी तक सूचियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। यमुनानगर और करनाल में सूचियों का काम 28 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। कई जिलों में अभी वोट रिवीजन का काम चल रहा है।