गैंगस्टरों की खैर नहीं…पंजाब में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का तीसरा दिन खत्म, तीन हजार से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

पंजाब सरकार के ‘गैंग्स्टरा ते वार’ अभियान के तीसरे दिन 3,256 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 4,871 लोगों को पकड़ा गया और 80 भगोड़े भी पकड़े गए। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ जब्त किए। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह अभियान पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त बनाने तक जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य विदेश से संचालित नेटवर्क को ध्वस्त करना है।

पुलिस ने अभियान के 72 घंटे के पहले चरण में राज्यभर से 4,871 लोगों को पकड़ा, जिनसे पूछताछ के बाद 3,256 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा 80 भगोड़ों को भी पकड़ने में सफलता मिली है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ‘गैंग्स्टरा ते वार’ एक निरंतर चलने वाला अभियान है, जो तब तक जारी रहेगा, जब तक पंजाब को पूरी तरह गैंगस्टर-मुक्त नहीं कर दिया जाता। उन्होंने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य केवल अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के पूरे नेटवर्क और सपोर्ट सिस्टम को ध्वस्त करना है।

Related Articles

Back to top button