कर्तव्य पथ पर नहीं, इस बार लालकिले पर दिखेगी दिल्ली की झांकी

इस साल गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली की झांकी कर्तव्य पथ पर नहीं दिखेगी, बल्कि 26 से 31 जनवरी तक लालकिला मैदान में आयोजित भारत पर्व का हिस्सा बनेगी। इसमें प्रधानमंत्री संग्रहालय, 11 मूर्ति, सिग्नेचर ब्रिज, भारत मंडपम और यशोभूमि की झलक होगी। झारखंड की झांकी भी ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम्’ थीम पर राज्य की प्राकृतिक विरासत और जैव विविधता प्रदर्शित करेगी।

इस झांकी के अग्र भाग में जहां प्रधानमंत्री संग्रहालय का नजारा होगा जबकि इसके पीछे 11 मूर्ति की प्रतिकृति होगी। झांकी के दोनों ओर सिग्नेचर ब्रिज, भारत मंडपम व यशोभूमि की झलक दर्शायी गई है।

गौरतलब है कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के ही एक हिस्से के रूप में हर साल लाल किला ग्राउंड में पांच दिवसीय भारत पर्व नामक सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किया जाता है। जहां देशभर की संस्कृति, व्यंजन, झांकियों और कला-शिल्प का प्रदर्शन किया जाता है।

Related Articles

Back to top button