‘आंखे दिखाने के बजाया रेड कार्पेट’, CPC मीटिंग को लेकर कांग्रेस ने किया हमला; भाजपा ने भी किया पलटवार
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के प्रतिनिधिमंडल के नई दिल्ली दौरे से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा मुख्यालय, आरएसएस महासचिव और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद से मुलाकात की। कांग्रेस ने भाजपा पर चीन नीति को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया, जबकि भाजपा ने बैठकों को औपचारिक और पारदर्शी बताया। यह विवाद भारत-चीन संबंधों पर पारदर्शिता की मांग को लेकर गहरा गया है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब CPC के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के उप मंत्री सुन हैयान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भाजपा मुख्यालय का दौरा किया। भारत में चीनी राजदूत जू फेइहोंग भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।




