अरविंद केजरीवाल का तीन दिवसीय गुजरात दौरा शनिवार से होगा शुरू, 20 हजार बूथ वॉलिंटियर्स को दिलाएंगे शपथ
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 17 से 19 जनवरी तक गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद और वडोदरा में पार्टी के 20,000 बूथ वॉलिंटियर्स को शपथ दिलाएंगे। यह दौरा गुजरात में AAP के लगातार मजबूत होते संगठन और बढ़ते जनसमर्थन को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को गहरा करना है।

इसुदान गढ़वी ने कहा कि गुजरात दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल होंगे और अहमदाबाद तथा वडोदरा में पार्टी पदाधिकारियों व बूथ स्तर के 20 हजार वॉलिंटियर्स को शपथ दिलाएंगे। यह आयोजन आम आदमी पार्टी की उस संगठनात्मक सोच को दिखाता है, जिसमें हर कार्यकर्ता को अहम भूमिका और स्पष्ट जिम्मेदारी दी जाती है।




