लव स्टोरी से धमाल मचाएंगी रवीना टंडन का लाडली, लइकी-लइका का फर्स्ट लुक आउट

रवीना टंडन की बेटी और एक्ट्रेस राशा थडानी की अपकमिंग मूवी लइकी-लइका का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है। इस मूवी में राशा के साथ अभिनेता अभय वर्मा भी नजर आएंगे।

लइकी-लइका के लेटेस्ट पोस्टर के अलावा मूवी की रिलीज को लेकर भी अहम जानकारी साझा की गई है। आइए एक नजर राशा और अभय की अपकमिंग के इस पोस्टर पर डालते हैं।

लइकी-लइका का पोस्टर आउट
काफी समय से लइकी-लइका को लेकर अभय वर्मा और राशा थडानी का नाम चर्चा में बना हुआ है। खासतौर पर दिग्गज अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा इस मूवी को लेकर लाइमलाइट बटोर रही हैं। बीते साल अजय देवगन की फिल्म आजाद से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं राशा थडानी के लिए लइकी-लइका एक बड़ा ब्रेकथ्रू माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button