Viral: मास एक्शन ड्रामा फिल्म देवरा पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज, जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के बीच छिड़ी समंदर पर बड़ी जंग
Trailer of mass action drama film Devra Part 1 released, a big battle broke out between Junior NTR and Saif Ali Khan on the sea
मुंबई, 11 सितंबर (वेब वार्ता)। साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर स्टारर मास एक्शन ड्रामा फिल्म देवरा पार्ट 1 के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है। देवरा पार्ट 1 का ट्रेलर अपने तय समय और तारीख पर रिलीज कर दिया गया है। जूनियर एनटीआर के फैंस देवरा पार्ट 1 के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो आज खत्म हो गया है। देवरा पार्ट 1 के पहले टीजर और पोस्टर ने फैंस की फिल्म के लिए दिलचस्पी बढ़ा दी थी, लेकिन ट्रेलर देखने के बाद 27 सितंबर तक का इंतजार फैंस के लिए मुश्किल साबित हो सकता है। देवरा पार्ट 1 एक मास ड्रामा एक्शन फिल्म है।
इसमें जूनियर एनटीआर डबल रोल में हैं। ट्रेलर में जूनियर एनटीआर के भी दो अवतार नजर आ रहे हैं। पहले अवतार में वे एक पिता की भूमिका में निडर, बहादुर और साहसी नजर आ रहे हैं, जो समुद्र में सैफ अली खान के साथ जंग लड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे अवतार में वे आम इंसान की तरह सीधे-सादे और डरपोक नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में बताया गया है कि देवरा (जूनियर एनटीआर) और भैरा (सैफ अली खान) समुद्र पर कब्जा करने के लिए एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं. फिल्म देवरा पार्ट 1 में सैफ अली खान को विलेन भैरा के तौर पर कास्ट किया गया है और वो फिल्म में जूनियर एनटीआर से मुकाबला करते नजर आएंगे. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर जूनियर एनटीआर के अपोजिट रोमांस करती नजर आएंगी. देवरा पार्ट 1 को शिवा कोराटाला ने बनाया है।
युवासुधा आर्ट्स ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. पहले फिल्म दशहरे के मौके पर रिलीज होने वाली थी. बता दें, जूनियर एनटीआर साल 2022 में मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर में नजर आए थे. इस फिल्म के गाने नट्टू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर जीता था. वहीं जूनियर एनटीआर के फैंस का एक्साइटमेंट लेवल हाई है क्योंकि वो दो साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।




