BSEB STET Result 2025: बिहार एसटीईटी रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स करें चेक
बिहार एसटीईटी रिजल्ट किसी भी समय जारी होने की उम्मीद है। स्कोरकार्ड का डायरेक्ट लिंक BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट bihar-stet.com पर जारी होगा जहां से परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

कहां और कैसे चेक कर पाएंगे परिणाम
आपको बता दें कि पहले बोर्ड की ओर से दिसंबर के दूसरे सप्ताह में नतीजे जारी होने की जानकारी दी गई थी लेकिन किसी कारणवश परिणाम घोषित नहीं किया जा सका। अब उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट घोषित करेगा। Bihar STET Result 2025 ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com या bihar-stet.com पर घोषित होंगे। इसके बाद उम्मीदवार नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से परिणाम चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।



