Delhi -NCR में स्मॉग और कोहरे से गंभीर हुई हवा, कड़ाके की ठंड के बीच AQI 400 के पार; कई उड़ानें प्रभावित
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में घना स्मॉग और कोहरा छाया हुआ है, जिससे वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है। सोमवार सुबह दिल्ली का Delhi AQI 402 दर्ज किया गया। खराब विजिबिलिटी के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही धीमी हुई और कई उड़ानें भी प्रभावित हुईं। लोग कड़ाके की ठंड के साथ जहरीली हवा का सामना कर रहे हैं।

सड़कों पर रेंगने को मजबूर हुईं गाड़ियां
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में रविवार देर रात से ही घने कोहरे की चादर छाई हुई है। कोहरा छाए होने से कई इलाकों में विजिबिलिटी का स्तर 50 मीटर तो कहीं जीरो तक पहुंच गया। इससे सड़कों पर वाहन पार्किंग लाइट जलाकर रेंग-रेंग कर चलते हुए नजर आए।




