‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड की जरूरत…’, Trump के इरादों ने बढ़ाई रूस और चीन की टेंशन
Trump on Greenland: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने का संकेत दिया है। उन्होंने इसके लिए एक विशेष दूत भी नियुक्त किया है। हालांकि, डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने इस कदम की आलोचना की है, ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उनके लोगों का है। ग्रीनलैंड अपनी रणनीतिक स्थिति और प्रचुर खनिज संपदा के कारण अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण है।

ट्रंप का कहना है कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ग्रीनलैंड की जरूरत है। साथ ही उन्होंने आर्कटिक आइलैंड के लिए खास राजदूत की भी नियुक्ति की है, जो इस पूरे मिशन का दारोमदार संभालेंगे। ट्रंप ने लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री को ग्रीनलैंड का विशेष दूत बनाया है। इसे लेकर डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने अमेरिका की आलोचना शुरू कर दी है।




