‘युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की धुरी’, बंगाल में मोहन भागवत ने युवाओं को किया संबोधित
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने बंगाल के सिलीगुड़ी में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की धुरी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत विश्वगुरु के रूप में उभरेगा, क्योंकि भारत तेजी से वैश्विक गतिविधियों का केंद्र बन रहा है। भागवत ने स्वयं को हिंदू कहने वालों को संगठित होने की आवश्यकता बताई और कहा कि भारत की भक्ति के बिना हिंदुत्व की भावना अधूरी है।
यह बातें उन्होंने गुरुवार को दो दिवसीय प्रवास पर बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचने पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहीं। विश्वास व्यक्त किया कि भारत विश्वगुरु के रूप में उभरेगा। उत्तर बंगाल के आठ जिलों और पड़ोसी राज्य सिक्किम से आए करीब 7500 युवक-युवतियों की उपस्थिति वाले युवा सम्मेलन में डॉ. भागवत ने कहा कि स्वयं को हिंदू कहने वालों को संगठित होने की आवश्यकता है।




