‘समाज को संगठित करना जानता है संघ, किसी को नष्ट करने के लिए नहीं बना’, एक कार्यक्रम में बोले Mohan Bhagwat
उन्होंने कहा कि संघ को प्रत्यक्ष अनुभव किए बिना उसके बारे में राय मत बनाइए। संघ से जुड़ने के लिए शाखा में आइए, जो आपको अनुकूल लगे वह काम कर सकते हैं। संघ पूरे समाज को संगठित करना जानता है। संघ किसी को नष्ट करने के लिए नहीं बना है। वह व्यक्ति के निर्माण का काम करता है।

भागवत गुरुवार को संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को परम वैभव सम्पन्न और विश्वगुरु बनाना किसी एक व्यक्ति के वश में नहीं है। इस काम में नेता, पार्टी, सरकार, महापुरुष और संघ जैसे संगठन सहायक हो सकते हैं, लेकिन मूल कारण नहीं बन सकते। यह सबका काम है और इसके लिए सबको साथ लेकर चलना है।




