दिल्ली को मिलेगा 53 किमी का साइकिल ट्रैक, CM Rekha Gupta ने DDA को दिया 3 साल का टारगेट
दिल्ली में यमुना नदी के किनारे 53 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक बनेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस प्रोजेक्ट की समीक्षा की। यह ट्रैक वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक बनेगा और तीन चरणों में पूरा होगा। इस प्रोजेक्ट से ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा और ट्रैफिक जाम कम होगा।

इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वजीराबाद यमुना ब्रिज से NH-24 और आगे कालिंदी कुंज बायोडायवर्सिटी पार्क तक प्रस्तावित 53 किलोमीटर के साइकिल ट्रैक प्रोजेक्ट को लेकर एक हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग की। केंद्र सरकार के तहत DDA इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।




