राफेल के सबसे खूंखार हथियार HAMMER का India में होगा निर्माण, फ्रांस के साथ डील पर बनी बात

India इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और फ्रांस की सफ्रान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस (एसईडी) ने मिलकर हैमर मिसाइल प्रणाली का उत्पादन भारत में करने का निर्णय लिया है। यह समझौता 24 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में हुआ, जिसमें दोनों कंपनियों के उच्च अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। यह राफेल का एक महत्वपूर्ण हथियार है और ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देगा, जिससे 60% तक पार्ट्स भारत में ही बनेंगे।

India

यह समझौता 24 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में सचिव (रक्षा उत्पादन) संजीव कुमार और सफरान के सीईओ ओलिवियर एंड्रीज की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बीईएल के सीएमडी मनोज जैन और एसईडी के कार्यकारी उपाध्यक्ष एलेक्जेंडर जिग्लर ने संयुक्त रूप से समझौते पर हस्ताक्षर किए।

राफेल का घातक हथियार माना जाता है हैमर
हैमर एक सटीक-निर्देशित हथियार प्रणाली है जो अपनी उच्च सटीकता और माड्यूलर डिजाइन के लिए जानी जाती है, जिससे यह राफेल और हल्के लड़ाकू विमान तेजस सहित कई प्लेटफार्मों के लिए अनुकूल है।

Related Articles

Back to top button