महाष्टमी पर PM Modi पहुंचे चित्तरंजन पार्क काली मंदिर, आधा घंटा पूजा कर मां से मांगी समाज की सुख-समृद्धि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाष्टमी के अवसर पर दिल्ली के चित्तरंजन पार्क स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां काली और मां दुर्गा के दर्शन कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के सचिव ने बताया कि इस मौके पर प्रधानमंत्री को पारंपरिक बालूचरी पटका भेंट किया गया। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने करीब आधा घंटा बिताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाष्टमी के अवसर पर दिल्ली के चित्तरंजन पार्क स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की।

पारंपरिक बालूचरी पटका भेंट किया
प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले मंदिर में मां काली के दर्शन कर विधिवत पूजन किया। इसके बाद वे पंडाल में पहुंचे और वहां मां दुर्गा की आरती में शामिल हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Back to top button