‘Rahul Gandhi हमारे स्टार प्रचारक’, CM सरमा ने बिहार चुनाव के नतीजों पर ली चुटकी; दिया असम आने का न्योता
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की संभावित जीत पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। उन्होंने राहुल गांधी को भाजपा का स्टार प्रचारक बताया और कहा कि उनके प्रचार करने से भाजपा को फायदा होता है। सरमा ने असम के विपक्षी दलों पर भी हमला बोला और बिहार में एनडीए की जीत पर जनता को धन्यवाद दिया।

पत्रकारों से बात करते हुए सीएम सरमा ने कहा, “राहुल गांधी जहां भी जाते हैं भाजपा की जीत होती है। ऐसा ही मैंने बिहार में भी कहा था कि राहुल गांधी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। जहां भी वह प्रचार करते हैं भाजपा जीतती है। जैसे हमने राहुल गांधी का बिहार में स्वागत किया, वैसे ही हम उनका स्वागत असम में भी करते हैं।”




