पंजाब में चार रैलियां करेंगे राहुल गांधी, तय हो गई तारीख; मनरेगा का नाम बदलने पर केंद्र का करेंगे घेराव

कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने पंजाब नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी मनरेगा के विरोध में पंजाब में रैली करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने सांसदों को विधानसभा चुनाव का टिकट न देने का सुझाव दिया, जिसे एक मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। प्रताप सिंह बाजवा ने डिनर डिप्लोमेसी की, जिससे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में उनकी स्थिति मजबूत हो सकती है।

उत्तर भारत में रैली के लिए पंजाब को चुना है। प्रदेश प्रभारी ने रैली के लिए स्थान और तारीख तय करने की जिम्मेदारी पंजाब कांग्रेस को दी है। यह रैली फरवरी के अंत या मार्च के दूसरे सप्ताह में हो सकती है। बैठक के दौरान प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश प्रभारी को यह सलाह दी कि जो भी सांसद हैं, उन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट न दिया जाए।

Related Articles

Back to top button