President Draupadi Murmu 6 दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना, अंगोला और बोत्सवाना का करेंगी दौरा

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हो गईं। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन देशों की पहली राजकीय यात्रा है।

President Draupadi Murmu

यात्रा के पहले चरण में, मुर्मु अंगोला की राजधानी लुआंडा पहुंचेंगी और 8 से 11 नवंबर के बीच उच्च स्तरीय बैठकें करेंगी। वह अपने अंगोलाई समकक्ष जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। उनका अंगोला की संसद को संबोधित करने तथा भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करने का भी कार्यक्रम है।

भारत और अंगोला इस वर्ष अपने राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। राष्ट्रपति 11 से 13 नवंबर तक बोत्सवाना की राजधानी गबोरोन में रहेंगी। बोत्सवाना में राष्ट्रपति अपने समकक्ष ड्यूमा गिदोन बोको से मुलाकात करेंगी और गबोरोन में नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगी।

Related Articles

Back to top button