International: जयशंकर ने जर्मन सांसदों तथा विदेश एवं सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञों से की मुलाकात

Jaishankar meets German MPs and experts on foreign and security affairs

बर्लिन/नई दिल्ली, 11 सितंबर (वेब ​​वार्ता)। जर्मनी की यात्रा पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को राजधानी बर्लिन में जर्मन संसद के सदस्यों और विदेश मामलों तथा सुरक्षा नीति विशेषज्ञों से बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के साथ ही भू-राजनीति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।डॉ. जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “बर्लिन में जर्मन संसद के सदस्यों से बातचीत करके खुशी हुई। मैंने समकालीन वैश्विक मुद्दों पर उनकी अंतर्दृष्टि की सराहना की। मैं मजबूत भारत-जर्मनी संबंधों के लिए उनके समर्थन का सम्मान करता हूं।”रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञों के साथ अपनी बैठक पर उन्होंने कहा, “आज बर्लिन में, मैंने विदेश मामलों और सुरक्षा नीति विशेषज्ञों के साथ जीवंत बातचीत की, जिसे म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन द्वारा आयोजित किया गया था। बदलती वैश्विक व्यवस्था, बहुध्रुवीयता, सुरक्षा चुनौतियों और भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी पर विचारों का आदान-प्रदान किया।”

Related Articles

Back to top button