स्पेन में महिला ने लिव-इन पार्टनर का काटा गुप्तांग, फिर चाकू से गोदकर कर दी हत्या
स्पेन के बिलबाओ में एक 55 वर्षीय महिला को अपने 67 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला पर साथी का गुप्तांग काटने और फिर चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस को घर में शव मिला, जिस पर हिंसक चोटों के निशान थे।

दरअसल, यह घटना उत्तरी स्पेन के बिलबाओ शहर के उरीबारी इलाके का है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, जहां घर के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला, जिस पर हिंसक मौत के स्पष्ट निशान थे। शव पर गर्दन समेत कई जगह चाकू के घाव थे और यह भी स्पष्ट था कि लिंग को काट दिया गया था।




