Uttarakhand में मौसम का बदला मिजाज, बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी, अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदली है जिससे बदरीनाथ-केदारनाथ जैसे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी हुई है और निचले इलाकों में बारिश हो रही है जिससे लोग चिंतित हैं। प्रशासन भूस्खलन की आशंका से सतर्क है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में भी ऐसा मौसम बना रह सकता है और भारी वर्षा की संभावना है।

गंगोत्री व यमुनोत्री की चोटियां भी बर्फ से लकदक हो गईं हैं। निचले क्षेत्रों में ओलावृष्टि और झमाझम बारिश से लोग सहम गए। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी मंगलवार को भी प्रदेश में चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि-तीव्र वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

अक्टूबर में भी प्रदेश में मौसम का मिजाज डरा रहा है। प्रदेशभर में घने बादल छाये हुए हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र वर्षा के दौर हो रहे हैं। जबकि, सोमवार को सुबह से ही कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा के दौर शुरू हो गए।

Related Articles

Back to top button