‘तत्काल मिली सहायता’, भूटान में बाढ़ प्रभावित लोगों के बचाव में उतरी Indian Army

भूटान में अमोचू नदी में अचानक आई बाढ़ से कई परिवार फंस गए। Indian Army ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बचाव अभियान चलाया और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला। खराब मौसम के कारण भूटान की राष्ट्रीय एयरलाइन का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका जिसके बाद भारत से मदद मांगी गई। भारतीय सेना ने तुरंत दो हेलीकॉप्टर तैनात किए और चिकित्सा सुविधा भी प्रदान की।
भूटान की राष्ट्रीय एयरलाइन ड्रुकेयर का एक हेलीकाप्टर जब खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सका, तो उन्होंने भारत से तत्काल सहायता मांगी।

भारतीय सेना ने तुरंत लिया एक्शन
सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फंसे कर्मियों को सुरक्षित निकालने और उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए दो हेलीकाप्टर तैनात किए।

उन्होंने बताया कि भूटान की शाही सरकार ने भारतीय सेना को समय पर और जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने के लिए, साथ ही रॉयल भूटान आर्मी और ड्रुकेयर टीमों को उनके साहसिक प्रयासों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button